Published On : Fri, May 17th, 2019

और बढ़ेगी 19 मई से गर्मी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Advertisement

नागपुर: राज्य के ज्यादातर भागों में तापमान 19 मई से बढ़ने का अंदाज मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने जताया है. विदर्भ, मराठवाड़ा, और खानदेश के ज्यादतर भागों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी 25 मई तक इन जगहों का तापमान ज्यादा रहेगा. इस दौरान अकोला, नागपुर और वर्धा जिले में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, तो वहीं चंद्रपुर जिले का तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. विदर्भ के धुले, जळगाव, नांदेड़ और परभणी जिले में तापमान 45 डिग्री तक रहेगा. मराठवाड़ा और खानदेश का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा ऐसा अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है.18 से लेकर 21 मई के दौरान मुंबई के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. बढ़ते हुए तापमान से विदर्भ, मराठवाड़ा और खानदेश के लोगों को सतर्कता बरतने के लिए भी कहा है. लोगों ने योग्य प्रमाण में पानी पीना चाहिए और लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उपचार करने की अपील भी मौसम विभाग ने की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.