Published On : Sun, Sep 29th, 2019

अखड़ ज्योत से जगमगाया प्राचीन श्री शिव मंदिर

Advertisement

नागपुर: बेलिशॉप-मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में शारदीय नवरात्र उत्सव की शुरुवात माता राणी की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर की गई। मुख्य यजमान ए. पी. नागोत्रा परिवार ने माता की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर माताजी का अभिषेक व पूजन किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में 451 मनोकामना अखंड ज्योत जलाई गई। इस अवसर प्रमुख रूप से गुरुनानक इंस्टीट्यूशन्स के संचालक नवनीत सिंग तुली, जुगलकिशोर शाहू, वीरेंद्रप्रकाश झा, डॉ प्रवीण डबली, पी. सत्याराव, प्रकाशराव (गुण्डु), प. कृष्णामूर्ली पांडेय, राजेश सहगल , शरद शर्मा, रमा टीचर, शशि यादव, पी. कन्याकुमारी, पुष्पा नागोत्रा, पी. विजयकुमार, प्रमुखता से उपस्थित थे।

इस अवसर पर भवानी महिला मंडल द्वारा माता के जस गाकर मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारे गूंजे। नवरात्र उत्सव के अंतर्गत रोज सुबह 7 बजे नित्य आरती, 9 बजे माताजी का अभिषेक व पूजन तत्पश्यात नित्य कन्या पूजन , शाम 7.30 बजे अतिथि द्वारा नित्य आरती व जस गायन होगा। गुरुवार पंचमी को दोपहर 3 बजे बच्चोंके लिए ड्राइंग स्पर्धा का आयोजन किया गया है।

शुक्रवार षष्टि को शाम 4 बजे दक्षिण भारतीय महिला मंडल द्वारा ललिताशास्त्रंम होगा। सप्तमी को शाम 7.30 बजे सामूहिक आरती बच्चीयों व महिलाओं द्वारा होगी। रविवार को सुबह 10 बजे महाअष्टमी हवन व सामूहिक कन्या पूजन होगा। नवमी को सुबह 11 बजे मुख्य ज्योत का विसर्जन तत्पश्चात मनोकामना अखंड ज्योत का विसर्जन होगा। दोपहर 1 बजे महाप्रसाद होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु से सभी श्रद्धालु व कार्यकर्ता अथक प्रयास कर रहे है। पूजन का कार्य प. राजेश द्विवेदी संभाल रहे है ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.