Published On : Sat, Oct 3rd, 2020

आनंद टॉकीज कैंटी लिव्हर पूल और सीए रोड मार्ग मेट्रो का निर्माण कार्य तेज गती से पूर्ण करे : डॉ. बृजेश दिक्षित

Advertisement

मनीष नगर आरओबी एवं आरयुबी के कार्य प्रति डॉ. दीक्षित ने किया समाधान व्यक्त

नागपूर : कोरोना व्हायरस के बढते प्रादुर्भावा से मेट्रो प्रवासी सेवा बंद होने के बावजुद मेट्रो का निर्माणाधीन कार्य तेज गती से शुरु है और हाल ही मे मनीष नगर आरओबी बौस्ट्रिंग स्टील गर्डर लाँचिंग का कार्य महा मेट्रोने यशस्वीरूप से पूर्ण किया ! इसी मद्देनजर आज महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ.बृजेश दिक्षित ने मनीष नगर आरयुबी और आरओबी का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर किया ! निरीक्षण दरम्यान डॉ. दीक्षित ने मनीष नगर आरयुबी के किए उल्लेखनीय कार्या के प्रति मेट्रो अधिकारी व मेट्रो कामगार को शुभकामनाए देकर मुश्किल निर्माण कार्यदरम्यान आए अनुभव जान कर उनका उत्साह बढाया साथ ही उर्वरित कार्य शीघ्र गती से पूर्ण करने कि सूचना अधिकारीयो को दी ! जिससे यह रास्ता नागरिको के लिए जल्दी खोल दिया जा सके ! इसके अलावा डॉ. दीक्षित ने वर्धा मार्ग के डबल डेकर उड्डाणपूल कि प्रत्यक्ष निरीक्षण कर किए गए कार्यो की प्रशंसा की ,डबल डेकर उड्डाणपूल का रंग लगाने का कार्य अंतिम चरण मे है और सूचना फलक लगाने का कार्य शुरु है !

*आनंद टॉकीज कैंटी लिव्हर पूल का निर्माण कार्य मनीष नगर आरओबी के धर्तीपर समन्वय रख पूर्ण करे :* डॉ .दीक्षित ने आनंद टॉकीज कैंटी लिव्हर पूल निरीक्षण कर मेट्रो अधिकारीयो को मनीष नगर आरओबी के धर्तीवर समन्वय रख निर्माण कार्य योग्य गती से पूर्ण करने की सूचना दी ! साथ ही सेंट्रल एव्हेन्यू मार्ग के मेट्रो कॉरीडोर का निरीक्षण कर स्टेशन निर्माण कार्य,ट्रॅक बिछाने का कार्य तेज गती से पूर्ण करने की सूचना दी ! सेंट्रल एव्हेन्यू पर १०.०० कि.मी. के मेट्रो मार्ग पर पटरी बिठाने का कार्य पूर्ण होने के साथ ही व्हायाडक्ट का ८७ % कार्य पूर्ण हुआ है !

कोरोना व्हायरस के प्रादुर्भाव से मेट्रो प्रवासी सेवा बंद होने के बावजुद लॉकडाऊन कार्यकाल मे महा मेट्रोने निर्माण कार्य कि गती कायम रखते हुए स्टेशन निर्माण कार्य, ट्रॅक, व्हायाडव्ट, इलेक्ट्रिकल कार्य तेज गती से शुरु है साथ ही रहाटे कॉलोनी,अजनी चौक, बंसी नगर और एलएडी चौक मेट्रो मेट्रो स्टेशन अनलॉक होने के लिए सुसज्ज है !

Advertisement

*निर्माण कार्यस्थल पर सुरक्षा पर ध्यान दे :* कोरोना व्हायरस के प्रकोप को देखते हुए निर्माण कार्यस्थल पर कामगार वर्ग कि विशेष घ्यान रखने के निर्देश महा मेट्रो के सेफ्टी टीम को दिए ! साथ ही समय समय पर निर्माण कार्य स्थल पर दवाई का छिडकाव, श्रमिको के शरीर तापमान की जांच व मास्क का उपयोग कर आवश्यक सोशल डिस्टंस रख कर कार्य करने के निर्देश दिए !

निरीक्षण के दौरान संचालक (परियोजना) श्री. महेश कुमार ने प्रबंध निदेशक इन्हे मेट्रो स्टेशन कि विस्तृत जाणकारी प्रदान की कार्यकारी संचालक श्री. अनिल कोकाटे, श्री.नरेश गुरबानी, श्री. अरुण कुमार और अन्य अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.