Published On : Fri, Feb 3rd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

महंगाई का बड़ा झटका, अमूल ने 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दूध के दाम

Advertisement

आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल (Amul Milk Price Hike) ने दूध की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने जानकारी दी कि अमूल (Amul Milk Rate) ने हर तरह की पाउच वाली दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. दूध की नई कीमतें 3 फरवरी से लागू होंगी. इससे पहले जब मदर डेयरी ने दिसंबर में दूध की कीमतों में इजाफा किया था, तब अमूल ने कहा था कि उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है.

कंपनी के बयान के मुताबिक, अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा, जबकि इसके 1 लीटर पैकेट की कीमत 54 रुपये होगी. अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपये का मिलेगा, जबकि इसके 1 लीटर के लिए 66 रुपए देने होंगे. इसके अलावा, अमूल गाय के दूध यानी अमूल काऊ मिल्क की आधा लीटर की कीमत 28 रुपए होगी, जबकि इसके 1 लीटर केलिए 56 रुपए देने होंगे. वहीं, अमूल ए2 बफैलो मिल्क आधा लीटर की कीमत 35 रुपए होगी, जबकि एक लीटर के लिए 70 रुपए देने होंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.