Published On : Fri, Feb 9th, 2018

अमिताभ बच्‍चन की तबियत खराब, लीलावती अस्‍पताल में भर्ती

Advertisement

महानायक अमिताभ बच्‍चन की तबीयत बिगड़ने के बाद लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्‍थिति अब कैसी है इसकी जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन परिवार के सभी सदस्‍य अस्‍पताल में मौजूद हैं. कहा जा रहा है कि बीते कुछ समय से अमिताभ गले और स्पाइन के दर्द से परेशान थे. इसीलिए उन्हें लीलावती में भर्ती करवाया गया.

जानकारी के अनुसार मुंबई की लीलावती अस्‍पताल में तबीयत खराब होने के बाद अमिताभ बच्‍चन को भर्ती कराया गया है. उनकी स्‍थिति की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. बताया जाता है कि वह काफी बीमार थे, जिसके बाद उन्‍हें  अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

आज ही अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘102 नॉट आउट’ का पहला टीजर आउट हुआ है. इस फिल्म में वो ऋषि कपूर के साथ 27 साल बाद नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर अमिताभ हमेशा बहुत एक्टिव रहते हैं और कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपने बेटे अभिषेक बच्चन को उनके जन्मदिन पर ट्विटर के जरिए एक खूबसूरत कोलाज बना कर बधाई दी थी.

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें कि बीते साल मार्च में भी अमिताभ काफी बीमार रहे हुए थे. उस वक्त अमिताभ ने हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद ट्विटर के ही जरिए ही अपनी सलामती की जानकारी दी थी. फिलहाल अमिताभ के परिवार वालों ने इस बारे में कोई खबर नहीं दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.