Published On : Sun, Nov 18th, 2018

अमृतसर: निरंकारी भवन में बम धमाका, तीन लोगों की मौत

Advertisement

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक बड़े विस्फोट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने यहां पर निरंकारी भवन में बम फेंका जिसके बाद वहां भीषण धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक भयंकर विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई है। हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो लड़कों ने निरंकारी भवन में बम फेंका। एएनआई के मुताबिक अमृतसर के राजसंसी गांव स्थित निरंकारी भवन में ये बम धमाका हुआ है। जानकारी मिल रही है कि बाइक सवार युवकों ने ग्रेनेड से ये हमला किया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.