Published On : Wed, Jun 3rd, 2015

अमरावती : पत्नी को जिंदा जलाया

Advertisement


हत्यारा पति गिरफ्तार

अमरावती। घर के बाहर जाने की वजह पूछने से हुई विवाद में पति ने पत्नी को केरोसिन छिडक़र जिंदा जला दिया. यह घटना जलाराम नगर में मंगलवार की शाम हुई. मृतक निखिता दीपक उमाडे (22) है. फ्रेजरपुरा पुलिस ने हत्यारे पति दीपक हरीदास उमाले (25) को हिरासत में लिया है. एक वर्ष पहले निखिता ने दीपक के साथ प्रेम विवाह किया था. दीपक हाथ मजदूरी करता है. वह जलाराम नगर में मुंगसा जयस्वाल के मकान में किराये से रहते है.

7 दिन से था गायब
काम के बहाने दीपक 7 दिनों से घर के बाहर था, मंगलवार की शाम वह घर आया, निखिता ने उसे पूछा कि तुम 7 दिन से कहां गए थे, तुम्हारा कोई अता-पता नहीं था. इस बात से चिडक़र उसने विवाद किया. निखिता उसे कहा कि यदि तुम इसी तरह झगडते रहोगे तो मै केरोसिन डालकर मर जाऊगी. यह सुनकर दीपक ने उस पर केरोसिन डालकर माचिस से आग लगा दी.  लोगों ने तत्काल ही उसे जिला अस्पताल में भरती किया. यहां पुलिस के समक्ष उसने डीडी बयान में उक्त जानकारी दी. जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज होने की भनक लगते ही दीपक मूर्तिजापुर भाग गया. पुलिस ने मूर्तिजापुर से उसे हिरासत में लिया. बुधवार की सुबह इलाज दौरान निखिता ने दम तोड़ दिया. जिससे हत्या के तहत मामला दर्ज किया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.