Published On : Tue, May 19th, 2015

अमरावती : दो लोगों ने लगाई फांसी

Advertisement


अमरावती।
यहां के भिम नगर में निवासी राजेंद्र रघुपति इंगोले (36) ने सोमवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. राजेंद्र सेंट्रीग काम मजदूर था. सोमवार को उसकी पत्नी काम पर गई थी, जबकि दोनों बेटियों को किराणा सामान लाने के लिए बाहर भेजा था. इस दौरान वह घर में अकेला था. घर कोई न होने का फायद उठाकर उसने मकान की छत को रस्सी लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की सूचना पर गाडगे नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उसने आत्महत्या क्योकि इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.

ऐसा ही एक मामला मोर्शी के येरला ग्राम निवासी रवि बाबाराव चरपे (29) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रवि की तबियत कई दिनों से खराब थी. वह विवाहित था. उसकी पत्नी मायके गयी हुई है. जिससे वह सोमवार की दोपह घर में अकेला था. इस दौरान उसने छत को रस्सी लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की सूचना पर मोर्शी पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी. उसकी आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हुआ है.

Representational pic

Representational pic

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.