Published On : Tue, Jul 21st, 2015

अमरावती : गाडगे नगर में 3 मकानों में सेंध

Advertisement


2 लाख से अधिक का माल उड़ाया 

अमरावती। शहर में घर व प्रतिष्ठानों में चोरियों का प्रमाण बढ़ गया है. गाडगे नगर थानातर्गत एक दिन में 3 मकानों में सेंध लगाकर चोरों ने 2 लाख से अधिक का माल उड़ा लिया है, जिससे शहर पुलिस नाईट पेट्रोलिंग गश्त पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो गए है. अलहिलाल कालोनी में रहने वाले सनाउल्ला खां हमीदउल्ला खां के मकान में चोरों ने सेंध लगाकर 52 हजार के आभूषण उड़ा लिये. सनाउल्ला मकान को ताला लगाकर बाहरगांव गया है. चोरों ने ताला तोडक़र भीतर प्रवेश किया. अलमारी से सोने का हार, सोने की अंगुठी, नोकिया मोबाइल, 16 हजार नगद रकम चुरा ली. इसी तरह एक अन्य घटना में विलास कालोनी के स्वर्णपूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाले राशी महावीरसिंग मलीक के फ्लैट में किसी ने सेंध लगाकर 3 लैपटाप व मोबाइल उड़ा लिया. मलीक पेशे से इंजीनियर है. वह अपने फ्लैट में सो रहा था. इस दौरान किसी ने दरवाजा खोलकर भीतर से उक्त माल उड़ा लिया.

अपार्टमेंट से उड़ाए 65 हजार
संमत्ती कालोनी के शिवपुष्पा अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला के मकान से किसी ने 65 हजार के स्वर्ण आभूषण उड़ा लिये. मकान को ताला लगाकर महिला अपनी बेटी के साथ बाहर गई थी. इस दौरान किसी ने पीछे के दरवाजे को तोडक़र भीतर प्रवेश किया. चोरों ने यहां से सोने का हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगुठी, 15000 नगद समेत 65 हजार का माल उड़ा लिया. तीनों प्रकरण में गाडगे नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

आदेश के बावजूद अमल नहीं
सीपी की सूचनाओं के बावजूद चोरों पर प्रतिबंध लगाने में गाडगे नगर पुलिस विफल साबित हो रही है. नाईट गश्त व पाईंट तैनाती के बाद भी चोरों आसानी से घरों को निशाना बना रहे है. बुधवार को होने वाली सीपी की समीक्षा मीटिंग में इस बारे में जवाब तलब किया जा सकता है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.