Published On : Sat, Jul 25th, 2015

अमरावती (धारणी) : सागवान तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement


बोलेरों सहित साढे 3 लाख का माल जब्त

25 dharani
धारणी (अमरावती)।
यहां तहसील के ढाकणा से धारणी की ओर बुलेरों गाड़ी में लकड़ा भर कर ले जाते 4 आरोपियों को वन विभाग के दस्ते ने गिरफ्तार किया है. शनिवार को दोपहर में हुई इस कार्रवाई में आरोपियों से बुलेरो के साथ साढ़े 3 लाख रुपए का सागवान व बास जब्त किया है. वन विभाग की इस कार्रवाई से तहसील में खलबली मच गई है.

हरे बांस व सागवान से भरी थी गाडी
शनिवार को वन विभाग के अधिकारी विवेक यवतकर के नेतृत्व में एक दल गश्त लगा रहा था. जिन्हें ढाकणा से धारणी रोड पर बुलेरों (एमएच 22 एच 3657) संदिज्ध अवस्था में दिखाई दी. वन कर्मियों ने तत्काल बुलेरो का पीछाकर उसे रुकाया. गाडी की जांच करने पर उसमें हरे बांस के साथ सागवान की पटलियां भी दिखाई दी. इन लकडों की तस्करी कर रहे आरोपी मनोज लालजी सावलकर(21), पंकज हिरालाल सावलकर(17), विशाल शोभाराम जांबेकर(19) तथा निलेश सदाशिव दारसिंबे (17) को गिरफ्तार किया.

25 dharani 1
पास किया 1 नाका

ढाकणा से धारणी मार्ग पर तस्करी रोकने के लिए कडी उपाय योजना तैयार करने की जानकारी ढाकणा के रेंजर भुजाड़े ने दी है. लेकिन ढाकणा से धारणी आते समय बाघ परियोजना का नाका लगता है. आरोपियों की गाडी ने यह नाका कैसे पास किया इस बात को लेकर सभी ओर चर्चा है. गाडी में भरा माल शिरपुर के एक व्यापारी को बेचने की जानकारी वन विभाग को मिली है. लेकिन चोरी का यह माल पकड़े जाने से चोरों का यह दांव उल्टा पड़ गया. वन विभाग आगे की कार्यवाही कर रहा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.