अमरावती। सराफा बाजार परिसर में स्थित जैन स्टील होलसेल दुकान में देर रात अज्ञात लुटेरों ने प्रवेश कर करीब 2 से 3 लाख रुपयों के माल पर हाथ साफ़ कर लिया. यह घटना मंगलवार 14 जुलाई को घटी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सराफा बाजार में जैन स्टील होलसेल का दुकान है. दुकान में हररोज लाखों खरीदी-बिक्री होती है. इसी का फायदा उठाकर देर रात अज्ञात लुटेरों ने दुकान का प्रवेशद्वार कुल्हाड़ी से तोड़कर दुकान में प्रवेश किया. दुकान की तिजोरी भी कुल्हाड़ी से तोड़कर नगद 2 लाख रूपये सहित 4 से 5 किलो चांदी के बर्तन पर हाथ साफ़ कर लिया. भाग्य से सोने की मुद्रा, सिक्के और मूर्ती की ओर लुटेरों का ध्यान नही जाने से वह सही सलामत बच गई.
शहर के प्रतिष्ठीत व्यापारियों में से एक जैन स्टील में चोरी की जानकारी मिलते ही संपूर्ण व्यापारी वर्ग में हड़कम्प मचा है. विशेषतः दुकान के सीसीटीव्ही कॅमेरे में अज्ञात चोरों की तस्वीरें कैद हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दुकान में रखे कॉम्प्युटर की हार्डडिस्क और कुल्हाड़ी जब्त कर ली.
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





