Published On : Mon, Jul 6th, 2015

अमरावती : रिवाल्वर लगाकर 10 लाख लूटे

Advertisement


राजापेठ में दिन दहाडे वारदात
 

Theft 2
अमरावती।
शहर के सुप्रसिध्द डा. राजेंद्र कलंत्री के घर में घुसकर एक शख्स ने कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर 10 लाख रुपए लूट लिये. यह घटना रविवार की सुबह 8 बजे घटी. इस घटना से शहर के रिहायसी क्षेत्रों में सनसनी मच गई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार डा. राजेंद्र कलंत्री का राजापेठ में निवासस्थान है. रविवार की सुबह उनकी पत्नी आंगन में पानी भर रही थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी अपने काम काज में लगे हुए थे. इस दौरान खिडक़ी फादकर एक शख्स राजेंद्र के बेडरुम में घुसा. जिसने चेहरे पर रुमाल बाध रखा था. उसने देशी कट्टा सीधे उनके सिर पर लगाकर शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी. घर में जितनी भी कैश थी, सभी उसके बैंग में डालने के लिए कहां. देशी कट्टे के डर से उन्होंने 10 लाख की कैश लूटेरे को दे दी. आरोपी कैश लेकर खिडकी से छलांग लगाकर रफुचक्कर हो गया. फिल्मीस्टाइल में हुई इस लूट की सूचना मिलते ही राजापेठ पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. श्वान दल व फिंगरप्रिन्ट एक्सपर्ट से घटनास्थल का मुआयना किया. श्वान दल घर में ही घुमता रहा. पुलिस को इस लूट में ही संदेह हो रहा है. पुलिस ने 3 टीम बनाकर जांच शुरु कर दी. बताया जाता है कि हालकि में प्रापर्टी खरीदने के लिए उसने बैंक से 5 लाख की कैश निकाली थी, जबकि अन्य कैश उसके मकान में पड़ी थी. पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.