Published On : Sat, Jun 27th, 2015

अमरावती : मनसे ने फूंके विधायकों के पुतले

Advertisement

27 Manse
अमरावती। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की रात राजकमल चौराहे पर मुंबई के विधायकों के पूतले फूंक कर निषेध किया. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक कार्यक्रम के दौरान दोनों विधायकों ने उनके नेता राज ठाकरे को बोगस नेता संबोधित किया. जिससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़का है.

अन्य जिलों में भी प्रदर्शन
मनसे शहराध्यक्ष संतोष बद्रे के नेतृत्व में विधायक फुलाबा और राज पुरोहित के पुतले फूंके. जिन्होंने निषेध में नारे भी लगाये. इस समय उनके साथ तुषार तायडे, अभिजीत राठी, धिरज तायडे, बबलु आठवले, पवन दलवी, सुरेश भोयर, हिमांशु भिसे, सुरेश चव्हाण, सचिन भातकुले, पवन राजुरकर, अभिजीत सुरवाले समेत सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए. कोतवाली पुलिस ने संतोष बद्रे समेत 7 लोगों के खिलाफ दफा 135 के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.