Published On : Wed, Jul 15th, 2015

अमरावती : आटो से शराब तस्करी, 6 गिरफ्तार

Advertisement


15 Sarab
अमरावती।
देशी, विदेसी शराब आटो में लादकर चंद्रपुर ले जा रहे 6 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया. जिनके पास से 35 हजार रुपए की शराब व आटो क्र. एमएच 27 पी 7743 को जब्त किया है. आरोपी शे. समीर शे सिराज (32) अ.आसिफ अ.नजीर (30) अमीन खान रहमत खान (34) (तीनों चंद्रपुर निवासी), आटो चालक अजीम खान अजीज खान (25) कमेला ग्राऊंड निवासी, शे. जुबेर (25) ताज नगर निवासी तथा मो.जाकीर मो.सादीक (30) हनुमान नगर निवासी है.

35000 की देशी, विदेसी शराब जब्त
बुधवार की दोपहर 12.30 बजे बापट चौक से आटो में देशी, विदेसी शराब लादकर 6 आरोपी बडनेरा रेलवे स्टेशन जा रहे थे. सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें राजकमल चौक पर दबोच लिया. जिनके पास से 3 बड़ी बैग से देशी, विदेशी शराब की बोतल मिली. जिनकी कीमत 35000 से अधिक बताई जा रही है. यह शराब बडनेरा से चंद्रपुर भेजी जाने वाली थी, किंतु बडनेरा में आरोपी शराब की खेप को रेल या और किसी वाहन से ले जाने वाले थे. इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.