Published On : Mon, May 18th, 2015

अमरावती : टांक प्लाजा में अग्निकांड

Advertisement


2 दूकाने खाक

18 aag...
अमरावती। दस्तुर नगर के टांक प्लाजा मार्केट में सोमवार की दोपहर भीषण अज्निकांड में दो दूकाने जलकर खाक हो गई. इस आग में लाखों का नुकसान हुआ है. टांक प्लाजा स्थित ड्रीम फैशन बुट वेअर बंद शॉपी में दोपहर 3 बजे अचानक गहरा धुव्वा निकलता दिखाई दिया. मार्केट में मौजूद लोगों ने आग लगने के संदेह पर बाहर से बकेट से पानी भी डाला, किंतू दूकान बंद रहने से आग ने कुछ ही मिनटों में भीषण रुप ले लिया.

2 दमकल गाडियों से संघर्ष
सूचना पर दमकल विभाग की दो गाडियां पहुंचे. 41 डिग्री धुप में दमकल कर्मियों ने लगातार आग बुझाने के लिए संघर्ष किया. इस बीच आग बढक़र वोडाफोन मिनीस्टोर तक पहुंच गई. यह दूकान भी आग की चपेट में आ गई. दमकल कर्मियों ने दूकान के दोनों दरवाजों के लॉक तोडक़र आग बुझाने का काम शुरु किया. करीब डेढ घंटा संघर्ष के पश्चात आग पर काबु पाया गया.

बडा अनर्थ होने से टला
हालाकि मार्केट में दो दूकाने जली है, किंतू दमकल कर्मियों की सर्तकता से बडा अनर्थ टल गया, क्योकि मार्केट में कई कपड़ा व अन्य दूकाने है, यदि समय रहते आग पर काबु नहीं पाया जाता तो, अन्य दूकाने भी आग की चपेट में आ सकती है, जिससे नुकसान का आकडा करोडों में हो जाता. कुणाल अशोक ठाकुर (30, गोपाल नगर) व्दारा संचालित ड्रीम फैशन शापी में होलसेल व चिल्लर में बुट वेअर बिक्री होती है. बताया जाता है कि वह दोपहर 2.30 बजे तक दूकान में ही मौजुद था, किंतू जब वह दूकान बंद कर भोजन करने घर गया, तो उसे आग की खबर मिली. आग के निश्चित कारण पता नहीं चल पाये है, शार्ट सक्रीट से आग लगने की जानकारी सामने आ रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.