प्रांताध्यक्ष चव्हाण ने दिया मंत्र
अमरावती। कांग्रेस के प्रातांध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि विस व लोस चुनाव में कांग्रेस को सफलता नहीं मिली इसका मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस ने कुछ गलत किया होगा. सरकारी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कांग्रेस कम पड़ी लेकिन सत्ताधारियों व्दारा दिये गये आश्वासन फेल साबित हो रहे है. केंद्र सरकार का कामकाज किस तरह चल रहा है इसका जनता के सामने पर्दापाश करने का बिडा कार्यकर्ताओं ने उठाकर जनता मन परिवर्तन करने का मंत्र दिया. शहर व जिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की आयोजित समीक्षा बैठक में वे बोल रहे थे. मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर गणगणे, महासचिव संजय खोडके, विधायक वीरेंद्र जगताप, एड. यशोमती ठाकुर, जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, शहराध्यक्ष संजय अकर्ते, पार्षद बबलु शेखावत उपस्थित थे.
अच्छे दिन की पुण्यतिथि मनाये
चव्हाण ने बताया कि राजीव गांधी के स्मृति दिन पर राजीव गांधी के कार्यों का बखान करने हुए प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा. चव्हाण ने कहा कि पीएम कभी कभी देश में दिखाई देते है अब सीएम भी उनके नक्शे कदमों पर चल रहे है. सत्ताधारियों ने चुनाव के समय दिये गये आश्वासनों में से एक भी आश्वासन पूर्ण नहीं किया है. जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया लेकिन एक वर्ष बाद भी पेट्रोल डिजेल की किमतों समेत जीवनावश्यक वस्तुओं की महंगाई कम नहीं होने के साथ साठेबाजों के लिए मोदी सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया. इसलिए 26 मई को अच्छे दिन की पुण्यतिथी मनाकर श्रध्दांजलि देने की सूचना दी.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




