धारणी (अमरावती)। चिखलदरा तहसील के सलोना गांव के पास वन विभाग के मोबाईल पथक द्वारा रेत चुराकर ले जाते दो ट्रकों दबोचा गया. गौण खनिज चोरी के इस मामले में पुलिस ने इन रेत चोरों पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना ठोका है. इस कार्यवाही से रेततस्करों में घबराहट फैल गई है.
मोबाईल पथक ने ट्रक क्र. एमएच 27 सी 137 तथा एमपी09 जी 5844 में भरकर 7 ब्राज रेत चुरकार लेज जाते हुए देखा. वनरक्षक पाठक ने तुरंत इसकी जानकारी तहसीलदार सूरजकर को दी. इस कार्यवाही में वनपाल डीएम, पोटे, चालक विनोद अधवाल, वनरक्षक आदि ने सहयोग दिया. 15 जुलाई को सलोना गांव के पास यह कार्यवही की गई.
धारणी में नहीं एक भी खदान
धारणी तहसील में एक भी रेत की खदाने नहीं है. ऐसें तस्कर तापी, गडग़ा, खंडू, सिपना खापरा जैसी नदी के पात्रों में से रेत चुरा रहे है. तहसील के ढाकणा, चिखली, सेमाडोह, काटकुं भ, टेब्रसोंडा जैसे क्षेत्रों में कई सरकारी व निजी निर्माण कार्य में जारी है. जहां यह चोरी गई रेत पंहुचाई जाती है. राजस्व विभाग ने रेत तस्करों पर ढाई लाख का जुर्माना ठोंका है.
शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate
छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण #ChandrashekharBawankule #MaharashtraNews #protest
दिल्ली आंदोलन के बाद नागपुर युवक का बड़ा दावा! #nagpurnews #StudentProtest #connaughtplacedelhi
अमरावती में आंबेडकरी संगठनों का विशाल मार्च #vidarbhanews #amravati #vidarbha #newsupdate
अमरावती में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtranews
छात्रों का मुद्दा उठते ही भावुक हुए अन्ना हजारे! #AnnaHazare #Maharashtra #Protest...




