Published On : Sat, Jul 25th, 2015

अमरावती : देशी कट्टे के साथ 2 चोर गिरफ्त में

Advertisement


खंडवा पुलिस ने लगाया शहर में ट्रैप   

25 Aropi
अमरावती।
एमपी में चोरी प्रकरण में वाटेंड 2 आरोपियों को शुक्रवार की रात खंडवा पुलिस ने दस्तूर नगर परिसर में जाल बिछाकर पकड़ लिया. जिनसे देशी कट्टे के साथ 2 जिंदा कारतूस भी जब्त किये गये है. एमपी पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर शहर में अवैध शस्त्र तस्करी होने के तथ्य उजागर हुए है. आरोपी राजेश्वर बाजीराव राऊत (24, गजानन नगर, डाकी रोड, अकोला), पवन रामराव आरे (30, रामकृष्ण कालोनी, इंदौर) है.

चोरी के प्रकरण में थी तलाश
राजेश्वर व पवन ने मिलकर मध्यप्रदेश के खंडवा में कई घर चोरियों को अंजाम दिया है. दोनों आरोपी एमपी पुलिस को वांटेड थे. यह आरोपी शेगांव, अकोला रहने के बाद 22 जुलाई को ही अमरावती में आये थे. जिन्होंने 22 जुलाई को दस्तुर नगर के गोडबाबा मंदिर के पास एक मकान को 3200 रुपए किराये से लिया था. जिन्होंने स्वंय को बैंक रिकर्वरी करने वाले कर्मचारी बताया था. खंडवा पुलिस के पीएसआइ अनंत राज पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार की सुबह यहां पहुंचे. किंतू दोनों आरोपी बाहर गये थे. पुलिस ने मकान मालिक से दोनों आरोपियों की जानकारी ली, जिन्हें कुछ नहीं बताने की बात कहकर वहां से निकल गये. शुक्रवार की रात 10 बजे पुलिस ने मकान के पास जाल बिछाया.

25 Deshi katta
तलाशी में कट्टा व कारतूस

जैसे ही दोनों आरोपियों ने मकान का ताला खोला, उन्हें पुलिस ने दबोच लिया. उनकी तलाशी लेने पर 1 देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस मिले. सूचना पर राजापेठ थानेदार एस.एस.भगत, क्राईम ब्रांच के पीआय आर.जी.देशमुख व पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे. खंडवा पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी देने के बाद रवाना हो गये.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.