Published On : Fri, May 29th, 2015

लेहगांव : सड़क दुर्घटना में 2 मृत, 4 घायल

Advertisement

 

लेहगांव (अमरावती)। शिरखेड थानांतर्गत आने वाले लेहगांव के पास कार पलट जाने से दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य घायल हो गए. मृतक में एक अमरावती और एक करजगांव की रहनेवाली थी. पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में मृतकों में स्थानीय टोपेनगर निवासी रजनी राजेंद्र देशमुख (65) और करजगांव निवासी ललिता उद्धव देशमुख (50) का समावेश है. जख्मियों में टोपेनगर निवासी वंदना विधले (50), रवींद्र विधले (52), अर्चना राजेंद्र देशमुख (45) और तनु राजेंद्र देशमुख (12) शामिल हैं.

बताया जाता है कि गुरुवार को मोर्शी में आयोजित देशमुख परिवार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अमरावती से देशमुख और विधले परिवार के सदस्य दोपहर 12 बजे कार से मोर्शी की तरफ रवाना हुए थे. इस यात्रा के दौरान रवींद्र विधले कार चला रहे थे. लेहगांव के पास उनकी कार को एक बोलेरो चालक ने जोरदार कट मारा. इससे रवींद्र का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस हादसे में कार में बैठी रजनी देशमुख और ललिता देशमुख की मृत्यु हो गई. जबकि रवींद्र विधले, वंदना विधले, अर्चना देशमुख और तनु देशमुख बुरी तरह जख्मी हो गए. आसपास के नागरिकों ने यह दुर्घटना देखते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की. इन चारों जख्मियों में से वंदना विधले की हालत नाजुक बताई गई है. पुलिस बोलेरो चालक की तलाश कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.