Published On : Mon, Aug 12th, 2019

अम्मा एक्सप्लोसिव में बारूद के धमाके से दहला बाजारगांव

Advertisement

कोंढाली. नागपुर अमरावती रोड पर स्थित बाजारगांव परिसर रविवार की दोपहर जोरदार धमाके से दहल गया. कलमेश्वर पुलिस थाना अंतर्गत बाजारगांव से 3 किमी दूरी पर स्थित अम्मा एक्सप्लोसिव कंपनी में रविवार को एक्सप्लोसिव वेस्टेज का ब्लास्ट किया गया. इसका जोरदार धमाका 25 किमी दूरी तक सुनाई दिया जिससे लोग कुछ देर तक दहशत में आ गए.

बाजारगांव के पास स्थित अम्मा एक्सप्लोसिव कंपनी है. यह डिटोनेटर, एक्सप्लोसिव जेल, एक्सप्लोसिव काड आदि विस्फोटकों का निर्माण करती है. यहां रविवार को को दोपहर 3 से ४ बजे के बीच मे एक विभाग के वेस्टेज पीटीएन (PTN) विस्फोटकों को निस्तारण करते समय इसका ज्यादा मात्रा में निस्तारण होने से एक जबरदस्त धमाका हो गया. इसकी आवाज बाजारगांव व आसपास के 25 किमी दूरी तक सुनाई दी. धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि बाजारगांव क्षेत्र के नागरिकों के बीच कुछ देर दहशत का माहौल छा गया.

इस धमाके के बाद चर्चा चल पड़ी कि कंपनी के भीतर भयानक विस्फोट हो गया है. इस खबर से कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के परिवार दहशत में आ गए. लोगों ने कोंढाली थाने में फोन लगाने शुरू कर दिए. अम्मा कंपनी ने व्यवस्थापन से संपर्क करने पर बताया गया कि यह वेस्टेज ब्लास्ट था जिसमें कोई जनहानि व आर्थिक हानि नहीं हुई है. यह नियमित प्रक्रिया है, पर आज बादलों का जमावड़ा होने से धमाके की आवाज ज्यादा तीव्रता से सुनाई दी है

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.