Published On : Mon, Aug 14th, 2017

पनामा पेपर्स मामले में अमिताभ बच्चन पर सख्त हुआ IT विभाग, जांच के लिए भेजे अधिकारी

Advertisement

आयकर विभाग ने पनामा पेपर्स मामले में अमिताभ बच्चन और इससे जुड़े भारत के तमाम लोगों पर नजर पैनी कर ली है। सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, विभाग ने अपने शीर्ष स्तरीय अधिकारियों को मामले से जुड़ी सूचना इकठ्ठी करने के लिए ब्रिटिश वर्जिन आईसलैंड भेजा है।

कैरेबियिन में ब्रिटिश वर्जिन आईसलैंड टैक्स चोरों का अड्डा माना जाता रहा है। कर विभाग ने 33 प्रोसिक्यूशन को लांच किया है जो पनामा पेपर्स मामले से जुडे़ं हैं। अधिकारियों के मुताबिक विभाग जांच में कोई देरी नहीं करना चाहता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अन्य देशों से भी पूछा जा रहा है और सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। बता दें कि पाक में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पनामा मामले में हुई कार्रवाई से कुर्सी गवानी पड़ गई जिसके चलते भारत में इस ओर कोई कार्रवाई न करने पर कर विभाग को शक की नजरों से देखा जा रहा है।

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह पूछने पर कि क्या बच्चन के खिलाफ आरोपों से जुड़ी जानकारी है। अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा कि अमिताभ से इस मामले में जानकारी ली जा रही है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है। वहीं, बच्चन ने पनामा के कागजों में ऐसी कोई फर्म के ना होने को अस्वीकार किया है।

वहीं, इसी आधार पर विभाग जांच शुरू नहीं कर सकता है। लेकिन विभाग जानकारी तलाशने में जुटा हुआ है। अधिकारी ने आगे बताया कि विभाग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सीनियर अधिकारियों को पनामा मामले से जुड़ी जानकारी इकठ्ठी करने के लिए ब्रिटिश वर्जिन आईसलैंड भेजा है।

Advertisement

बता दें कि पनामा पेपर्स मामले में भारत के कई अभिनेताओं और नेताओं और बिजनेसमैन के नाम जुडें हुए हैं। लेकिन बच्चन ने इस बात से इंकार कर दिया है और कहा कि विदेशों में लेन देन उन्होंने भारतीय नियमों के अनुरूप ही किया है।

पनामा पेपर्स, पनामा आधारित लॉ फर्म से लीक हुए पेपर्स हैं। मोसेक फोन्सेका एक पनामा कानून फर्म और कॉर्पोरेट सेवा प्रदाता कंपनी है जिसके दुनियाभर में 35 कार्यालय हैं और 11.5 मिलियन कागजात जिनमें 2,14,000 अपतटीय संस्थाएं शामिल हैं।

फर्म में 1977 से 2015 तक रिकॉर्ड शामिल है। वहीं पनामा पेपर्स के चलते 50 देशों से 140 राजनेताओं के नाम सामने आए हैं जो अपतटीय खातों से जुडें हुए हैं। बता दें कि भारत पनामा पेपर्स उल्लंघन मामले में सहयोग और जानकारी मुहैया कराने के लिए ग्लोबल-टास्क-फॉर्स से जुड़ा हुआ है।

Advertisement
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews #theft #CrimeBranch

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

नागपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #RailwayNews #NagpurRailwayStation #TrainAccident #news

नागपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #RailwayNews #NagpurRailwayStation #TrainAccident #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges