Published On : Sat, Jul 11th, 2020

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना संक्रमित

Advertisement

मुंबई के नानावती अस्पताल हैं भर्ती

मुंबई:साल 2020 बॉलीवुड के लिए कुछ खास साबित नहीं हो रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड के लिए बुरी खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच अब खबर सामने आई है कि पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने एक ट्वीट करके दी है। अमिताभ का कोरोना टेस्ट भी हुआ है, जिसकी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई हैं।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अमिताभ ने अपने ट्वीट में बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के बाकी सदस्यों और स्टाफ का टेस्ट किया जा रहा है और रिपोर्ट का इंतजार जारी है। इसके साथ ही अमिताभ ने ट्वीट में आगे उन सभी लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा है जो आखिरी दस दिनों में उनसे मिले हैं।
वैसे बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ काफी एक्टिव हैं। वो एक के बाद एक अलग अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं। बता दें कि अमिताभ आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। गुलाबो सिताबो में अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना की जोड़ी नजर आई थी।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे। ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अमिताभ के खाते में झुंड और चेहरे भी शामिल है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.