Published On : Sat, Dec 28th, 2019

गुरुवार 2 जनवरी को अमित शाह और राजनाथ सिंह पहुंचेंगे शहर

Advertisement

नागपुर- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार, 2 जनवरी को नागपुर आएंगे। दोनों नेता शहर में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने आ रहे हैं। केंद्र के दो प्रमुख मंत्री शहर में आ रहे हैं, इसलिए शहर का बंदोबस्त सख्त किया जा रहा है। शाह राष्ट्रीय फायर सर्विस कॉलेज का राष्ट्रर्पण, जबकि सिंह सदर में पुल का उद्घाटन करेंगे।

कोराडी रोड पर नेशनल फायर सर्विस कॉलेज का राष्ट्रर्पण अमित शाह द्वारा होगा। यह कार्यक्रम गुरुवार को दोपहर 3 बजे होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय और केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदर में फ्लाईओवर का उदघाटन करेंगे। नए साल में नागरिकों की मांग थी कि यह फ्लाईओवर खोला जाए। जिसके अनुसार समारोह गुरुवार को होगा। यह पश्चिम, उत्तर और मध्य नागपुर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण फ्लाईओवर है।

पुल की कुल लंबाई 3 .8 किमी है और यह संविधान चौक से पुराना काटोल नाका, मानकापुर तक जुड़ा हुआ है। इस पुल के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहल की थी और तय समय के भीतर पुल का निर्माण किया गया है।

Advertisement

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस और कैबिनेट मंत्री डॉ. नितिन राउत, सांसद विकास महात्में, विधायक विकास ठाकरे, विधायक विकास कुंभारे, विधायक कृष्ण खोपड़े, विधायक मोहन मते इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

इस पुल के निर्माण से यातायात की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। यह पुल सावनेर, काटोल से आने वाले यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक होगा। इस बीच, मेयर संदीप जोशी ने पुल की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को पुल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उप महापौर मनीषा कोठे, स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रदीप पोहाने, सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव, करसंकलन और करआकारन समिति के अध्यक्ष महेंद्र धनविजय, स्थापत्य और परियोजना समिति के अध्यक्ष अभय गोटेकर, पार्षद प्रगति पाटिल, नगरसेवक सुनील अग्रवाल, राजेंद्र सोनकुसरे, सुनील हिरनवार मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.