
नागपुर: उमरेड करांडला अभ्यारण्य से बीते तीन माह से लापता जय बाघ को जल्द खोज लिए जाने का भरोसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया है। नागपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जय को लेकर तरह -तरह की अटकलें लगाई जा रही है। पर वनविभाग जोरशोर से उसकी खोजबीज में जुटा है। जय की फितरत है कि वह अपने दायरे को तोड़कर माहों के प्रवास चक्र को पूरा करता है। इससे पहले भी वो ऐसा कर चुका है। इसलिए उन्हें पुरा भरोसा है कि जय जल्द मिल जायेगा।
मुख्यमंत्री की ही तरह वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भी जय को जल्द खोज लेने का दावा किया है। वनमंत्री ने कहा कि पहले वन मंत्रालय को लेकर जनता में ज्यादा रूचि नहीं दिखती थी। पर राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण, वन्यजीव और वनसंरक्षण को लेकर चलाये गए सतत अभियान का ही नतीजा है कि लोग अब इस विभाग से न सिर्फ जुड़ रहे है बल्कि घटनाओं पर रूचि भी दिखा रहे है। जय के गायब होने पर हर दिन खबरे दिखाई, प्रकाशित की जा रही है। जिस पर उन्हें ख़ुशी है। जय जरूर मिलेगा, जय को खोजने में जुटे वन्यकर्मियों की जरूर जय होगी।
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews



