Published On : Tue, Oct 1st, 2019

‘अंबे मां, अंबे मां, लागड़ी आमरी….’ पर थिरके युवा

Advertisement

नवरात्र महोत्सव मंडल, क्वेटा काॅलोनी में उमड़ रहे भक्त

नागपुर: श्री नवरात्र महोत्सव मंडल, क्वेटा काॅलोनी लकड़गंज में नवरात्र पर गुजराती संस्कृति पर आधारित रास गरबा पर माता के भक्त व युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन सर्वप्रथम माता की आरती यजमान आशीष पलांदुरकर, विलासभाई सूचक, रामराजभाई नाडार, इंदर कामवानी, गोपीकिशन वर्मा, डा. फरकसे, डा. विपिन उपाध्याय, डा. ढोमने, डा. जेठवानी, डा. वंदना भार्गव ने की। तत्पश्चात एक से बढ़कर एक माता की भेंटों ने भक्तों को गरबा की धुन पर थिरकने को मजबूर कर दिया। बाल गायकों ने नन्हें बच्चों के गरबे को आवाज दी वहीं कोलकाता के गायक कलाकारों ने ‘अंबे मां, अंबे मां लागड़ी आमरी…..,’ ‘तारा विना श्याम एक लडु लगे…..’, ‘गोरी राधा ने काडो छ श्याम…’ ‘आज नो चादलिये मन….’, हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम…’ गीत गरबा स्टाइल में गाया सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कोलकाता के गायक मधुभाई रायठट्ठा, जेनी भट्ट, नागपुर के गायक प्रणय कुथे, आकांशा नागरकर सुमधुर गीतों की बहार पेश कर रहे हैं।

कार्यक्रम का सफल बनाने के लिये अध्यक्ष मुकेश कामवानी, महासचिव प्रफुल्ल गणात्रा, सचिव आकाश आचार्य, उपाध्यक्ष रामराज नाडार, अल्केश सेलानी, हरि सारडा, कोषाध्यक्ष भरत सोनी, सहसचिव गिरीश मेहता, राजू आचार्य, चंद्रकांत नथवानी, सहकोषाध्यक्ष विजय नाग्रेचा, आनंद कारिया, धनराज पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य किरीट वखारिया, आशीष नेब, महेश कंधारी, सुनील अग्रवाल, किशन वर्मा, रोहित सेजपाल, अनिल अग्रवाल, दीपक कमवानी, मनोज असावा, धर्मेंद्र आचार्य, मनोनित सदस्य किरीट कारिया, सुरेश पटेल, अजय कामदार आदि प्रयास कर रहे है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.