Published On : Wed, Aug 7th, 2019

सेवंथ-डे एडवेंटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कुल के अमन ने टेबल टेनिस में जीता गोल्ड मेडल

Advertisement

नागपुर: पुणे के कल्याणीनगर में बिशप को एड में आयोजित सीआईएससीई इंटर जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नागपुर शहर की सेवंथ-डे एडवेंटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कुल के छात्र अमन कश्यप ने गोल्ड मेडल जीता है. यह टूर्नामेंट दिल्ली के सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 30 जुलाई से लेकर 1 अगस्त के बीच आयोजित किया गया था.

जिसमे अमन ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुणे के प्रणव को 11-5 और 11-9 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया. इस टूर्नामेंट में जीत के साथ अमन ने सीआईएससीई रीजनल टूर्नामेंट के लिए चयन निश्चित किया है.

इस जीत के लिए स्कुल की तरफ से प्राचार्य संतोष अरसूद, ट्रेजरर सुमित भोपले, मुख्याध्यापक प्रकाश साठे, संदीप पंडित ने अमन का अभिनंदन करने के साथ ही उसे आनेवाले टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी है. अमन को टूर्नामेंट के लिए स्पोर्ट्स टीचर उत्तम रहाटे, सुधीर नान्ने,पदमजालक्ष्मी अहीर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.