Published On : Mon, Oct 29th, 2018

सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2018 का शुभारंभ

Advertisement

जीवन के हर क्षेत्र में सदाचार बरतें: श्री राजीव रंजन मिश्र

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ आज “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” 2018 का शुभारंभ हुआ।

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री राजीव रंजन मिश्र ने मुख्यालय में कर्मियों को जीवन के हर क्षेत्र में सदाचरण की शपथ दिलाई। ततपश्चात अपने संबोधन में उन्होंने टीम डब्ल्यूसीएल के सदस्यों से व्यक्तिगत, पारिवारिक, कार्यालयीन और सामाजिक कार्यक्षेत्र में सदाचार बरतने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार एवं सीवीओ श्री ए. पी. लभाने प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रिवेंटिव विजिलेंस पर बुकलेट का विमोचन किया गया। स्वागत भाषण सीवीओ श्री ए पी लभाने ने किया।

Advertisement

अवसर विशेष के लिए प्राप्त सर्व माननीय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृह मंत्री, विधि मंत्री, ऊर्जा मंत्री, राज्यमंत्री (पीएमओ) एवं केंद्रीय सतर्कता आयोग के संदेश का वाचन निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार एवं महाप्रबंधकगण सर्वश्री अनुराग अरोड़ा, एन प्रसाद, आई डी झंकयानी, कौशिक चक्रवर्ती, ए एन सरकार एवं एस डी शेंडे ने किया।

कार्यक्रम का संचालन, सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत भारती कृष्ण विद्या विहार के विद्यार्थियों सुश्री सरंजना कन्झरकर, नीतिशा यादव,पलक ठाकरे, वैष्णवी तिवारी, वैदेही चौरागड़े, जानवी सिंहा, ऐश्वर्या नागराजन, तानिया जायसवाल,श्री तेजस तीर्थगिरिकर एवं श्रीमती अंजलि कुलकर्णी, श्रीमती आरती सुले एवं श्री शैलेश देवघरे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री संजीव शेंडे ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं महिला-पुरूष कर्मीगण उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.