Published On : Thu, Apr 11th, 2019

इस बार भी बजाज दम्पति ने ‘पहले मतदान’ की 41वर्षों की परम्परा को कायम रखा”

Advertisement

आज गुरुवार दि.11.4.2019 हुए लोकसभा के चुनाव में हमेशा की तरह जरीपटका नागपुर के बजाज दम्पति ने अपने मतदान क्षेत्र महात्मा गांधी से सिन्धु हाय स्कूल के भाग क्र.87 के अनुक्रमांक 1087 व 1088 पर पहुंचकर पहला मतदान कर 41 वर्षों की परम्परा को कायम रखा, श्री अशोक बजाज का विवाह संस्कारी शहर जबलपुर की सुभद्राजी से 1976 में हुआ था, 1978 से लगातार चाहे महानगर पालिका, विधानसभा या लोकसभा का चुनाव हो दोनों का यह जोश एक साथ मिलकर हमेशा पहले नंबर पर ही मतदान करते आये हैं.

इस बार भी लोकसभा चुनाव में बजाज दम्पति पहला मतदान कर 41 वर्षों की परम्परा को कायम रखा जिसकी पुष्टि मतदान केंद्र के अधिकारियों ने भी की, मतदान केंद्र के पोलिंग ऑफीसर ने पहले मतदान करने पर बजाज दम्पति को बधाई दी.

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.