Published On : Fri, Oct 6th, 2017

फॉरेंसिक कॉलेज में अलुम्नी मिट का हुआ आयोजन

Advertisement

forensic college pics

नागपुर: शासकीय न्याय सहायक विज्ञान संस्था नागपुर में अलुम्नी मिट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संचालक डॉ. जयराम खोब्रागडे उपस्थित थे. उन्होंने मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्था में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों से अलुम्नी स्टूडेंट्स को अवगत कराया. उन्होंने विद्यार्थियों को संस्था के विकास के लिए सुझाव देने और फीडबैक देने के लिए भी प्रेरित किया.

अलुम्नी एसोसिएशन के इंचार्ज एवं फॉरेंसिक साइंस विभाग प्रमुख सहायक प्राध्यापक आशीष बढिये एवं सहायक प्राध्यापक सुभाशीष चंद्रा, प्राध्यापक नीति कपूर के संयुक्त प्रयासों से संस्था में ओरल हाइजीन के बारे में व्याख्यान और फ्री डेंटल चेकअप का आयोजन भी किया गया. इस व्याख्यान में संस्था की एक अलुम्नी स्टूडेंट डॉ. दीप्ती शर्मा ने ओरल हायजिन के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी.

इस कार्यक्रम में संस्था के पूर्व विद्यार्थीयो के साथ ही सभी तत्कालीन विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे. डॉ. दीप्ती ने इस दौरान विद्यार्थियों को मुंह स्वस्थ रखने के तौर तरीके और दांतों से संबंधित सभी रोगों से बचने के उपाय भी बताए. कार्यक्रम में करीब 150 विद्यार्थियों ने शिरकत की थी. इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने शिक्षकों और कर्मचारियों ने फ्री डेंटल चेकअप का लाभ लिया. इस दौरान एसएसपी और एसएनए सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की डॉ. थारवानी भी मौजूद थीं. डॉ. खोब्रागडे ने आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए सभी को प्रेरित किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.