Published On : Tue, Feb 10th, 2015

अकोला : श्री के प्रकट दिन पर आधे दिन का अवकाश मंजूर करें

Advertisement


प्रेरणा महिला अन्याय अत्याचार निवारण समिति ने सौंपा ज्ञापन

अकोला। जिले समेत राज्य में गजानन महाराज प्रकट दिन बडे उत्साह के साथ मनाया जाता है. गली-गली में महाप्रसाद कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही श्री के दर्शनों के लिए मंदिरों में भीड उमडती है. इस पर्व को देखते हुए राज्य सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश मंजूर किया जाए, इस आशय का ज्ञापन प्रेरणा महिला अन्याय अत्याचार निवारण समिति की ओर से जिलाधिकारी को सौंपा गया.

ज्ञापन में कहा गया कि गजानन महाराज प्रकट दिन के अवसर पर महिलाओं समेत पुरूष बढ-चढकर धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हैं. हर परिसर में महाप्रसाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. वहीं शेगांव में श्री के दर्शनों के लिए अकोला जिले से बडे पैमाने पर भाविक जाते है. राज्य सरकारी कर्मचारियों में भी श्री के भक्तों की कमी नहीं है. इसलिए राज्य सरकारी कर्मचारियों को प्रगट दिन को आधे दिन का अवकाश मंजूर किया जाए. इस मांग का ज्ञापन प्रेरणा महिला अन्याय अत्याचार निवारण समिति की केंद्रीय अध्यक्षा चंदा ठाकुर, केंद्रीय सचिव उषा ढेके, जिला संगठिका विजया राजपूत, संचालिका मंगला शर्मा, सरिता शिवाल, सदस्य दमयंती टिकार, मीना राजपूत, राधा ठाकुर, संगीता अत्राम आदि ने जिलाधिकारी को सौंपा.

gajanan maharaj news photo

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.