Published On : Tue, Jan 9th, 2018

ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में ही खासदार महोत्सव के आगामी सभी आयोजन

Advertisement


नागपुर: शहर में शुरू खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के आगामी आयोजन शुरुवाती दो दिनों तरह ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में ही कराए जाने का फैसला लिया गया है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल सोले के अनुसार शुरुवाती दो दिनों का आयोजन मैदान में लेने का फैसला किया था इसके बाद के सभी आयोजन रेशमबाग स्थित सुरेश भट्ट सभागृह में होने वाले थे। लेकिन महोत्सव को जनता के मिले प्रतिसाद को देखते हुए अब आगामी सभी आयोजन पूर्व के स्थान पर ही लेने का फैसला किया गया है। संस्कृति में रुचि रखने वाले रसिक दर्शकों ने पहले ही दिन बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान औ दुसरे दिन सुप्रसिद्ध गायक अभिजीत भट्टाचार्य के कार्यक्रम मे जबरदस्त भीड़ से आयोजको को सोचने पर मजबूर कर दिया।

आयोजकों के अनुसार आगामी 11,12,13,14,15,20,21,23,27,एवं 28 जनवरी के आयोजनों की प्रवेश पत्रिका की जंबर्दस्त मांग है। चूँकि सुरेश भट्ट सभाग्रह में बैठने की समिति व्यवस्था है इसलिए सभी पहुलुओ पर विचार करने के लिए एक विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमे खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और समिति के अध्यक्ष प्रा अनिल सोले उपस्थिति थे। इसी बैठक में आगामी सभी आयोजन ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय मैदान में ही कराए जाने का फैसला लिया गया।

विशेष बैठक में विधायक सुधाकर कोहले, विधायक गिरीश व्यास,राजेश बागडी,,जयप्रकाश गुप्ता,बालासाहब कुलकर्णी, संजय भेंडे,चंदू पेंड़के,रेणुका देशकर,हाजी अब्दुल कदीर, सन्दीप गवई, बंटी कुकड़े,संजय ठाकरे,धर्मपाल मेश्राम, बंडू राऊत, राम अम्बुलकर, अभय गोटेकर, दीपक चौधरी, संजय गुलकरी, विलास गुडु त्रिवेदी,पिंटू झलके,चेतन कायरकर, भोलानाथ सहारे,भगवान मेंढे, योगेश बन,चन्दन गोस्वामी, एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

आगामी सभी कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में निम्न तारीख पर यह आयोजन होंगे

– 11 जनवरी को स्वातंत्र वीर सावरकर-एक झंझावात पर सचिदानंद शेवड़े का व्याख्यान
– 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद पर मुकुल कानिटकर का व्याख्यान
– 13जनवरी को इस्कॉन मंदिर के गौर गोपालदास का युवाओं को मार्गदर्शन
– 14 जनवरी को सुप्रसिद्ध मराठी गायक राहुल देशपाण्डे द्वारा भाव गीत एक नाट्यगीतो की प्रस्तुति
– 15 जनवरी को खंजरी वादक सत्यपाल महाराज का कीर्तन
– 20 जनवरी को चाणक्य नाटक प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जौशी द्वारा
– 21 जनवरी को मधुप पांडेय द्वारा संचालित हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन जिसमे प्रख्यात कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, अरुण जेमिनी, संजय झाला, अनु सपन, विनीत चौहान का सहभाग
– 23 जनवरी को सुप्रसिद्ध गायक राम लक्ष्मण द्वारा भीमगीतो का समुधुर कार्यक्रम “एक रात्र निळया पाखरांची”,
– 27 जनवरी को शेखर सेन द्वारा काबिर पर एक पात्रि नाटक का मंचन
– 28 जनवरी को सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हेमामालिनी द्वारा “द्रौपदी पर नृत्य नाटिका” का प्रस्तुतीकरण

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.