Published On : Fri, Jun 2nd, 2017

आत्महत्या पीड़ित किसानों परिवार के विद्यार्थियों का करें सभी शुल्क माफ

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
राष्ट्रसंत महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आत्महत्या पीड़ित किसान परिवार के बच्चों की सभी प्रकार की फीस को माफ करने किया जाए. इन्हें शिक्षा के लिए सहूलियत दी जाए. यह मांग डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विद्यार्थी संगठन द्वारा कुलगुरु डॉ.सिध्दार्थविनायक काणे की ओर से की गई है. संगठन अध्यक्ष स्नेहल वाघमारे ने कहा कि नागपुर विश्वविद्यालय में विदर्भ के विभिन्न जिलों के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं.

किसान आत्महत्या भी विदर्भ में ही ज्यादा है. आत्महत्या ग्रस्त किसानों के बच्चों को शिक्षा हासिल करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसी आर्थिक परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय को इन विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य के लिए प्रवेश परीक्षा समेत अन्य शुल्क माफ करना चाहिए.

इन मांगों को लेकर कुलगुरु डॉ. सिदार्थविनायक काणे को निवेदन सौंपा गया है. विद्यार्थियों को उन्होंने आश्वासन दिया है कि शनिवार को व्यवस्थापन परिषद की बैठक में इस विषय पर चर्चा की जाएगी. जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.