Published On : Sat, Aug 5th, 2017

अब सभी कॉलेज करेंगे भीम ऐप से आर्थिक व्यवहार, कैशलेस व्यवस्था अपनाने यूजीसी ने दिए निर्देश

Advertisement

BHIM APp
नागपुर:
 देश में सभी जगहों पर अभी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय भी विभिन्न प्रयोग कर विश्वविद्यालय के कार्य सुलभ करने में जुटा हुआ है. कुछ दिन पहले नागपुर विश्वविद्यालय ने सब तरह के आर्थिक व्यवहार को लेकर कैशलेस करने का फैसला लिया था. जिसके बाद अब नागपुर विश्वविद्यालय के अधीन आनेवाले सभी कॉलेज में अब आर्थिक व्यवहार भीम ऍप के माध्यम से किया जाएगा.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी ) के सचिव के निर्देशानुसार यह सभी कॉलेजों में ऑनलाइन तरीके से पैसों के व्यवहार ऍप के माध्यम से होगा. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को यह परिपत्रक भेजकर सूचना दी गई है. और सभी विश्वविद्यालय जल्द से जल्द इसको सज्ञान में लेकर इसकी शुरुआत करने की अपील की गई है.

भीम ऐप के जरिए भुगतान करने के िलए विद्यार्थियों को अपने फोन नंबर और आधारकार्ड कॉलेज में जमा कराने होंगे. जिसके बाद उनका आधार कार्ड और फोन को लिंक करके भीम ऍप से जोड़ा जाएगा. इस सभी प्रक्रिया में विश्वविद्यालय को नोडल अधिकारी को नियुक्त करने के आदेश भी दिए गए हैं. इसको शुरू करने के बाद विश्वविद्यालय को अपनी रिपोर्ट भी यूजीसी को भेजनी होगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.