Published On : Thu, Oct 15th, 2020

जीवन बीमा की सहूलियत:सभी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां 1 जनवरी से एक स्टैंडर्ड टर्म पॉलिसी बेचेंगी

Advertisement

इस प्रॉडक्ट का नाम होगा सरल जीवन बीमा, इरडा ने दिया निर्देश

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सभी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को 1 जनवरी से एक स्टैंडर्ड इंडिविजुअल टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने का निर्देश दिया है। इस प्रॉडक्ट का नाम होगा सरल जीवन बीमा। इस नाम के पहले इसे उपलब्ध कराने वाली कंपनी का भी नाम जुड़ा होगा। इससे पहले नियामक ने सभी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को इसी तरह का एक स्टैंडर्ड स्वास्थ्य बीमा प्रॉडक्ट बेचने का निर्देश दिया था, जिसका नाम है आरोग्य संजीवनी।

स्टैंडर्ड इंडिविजुअल टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का मैक्सिमम सम अस्योर्ड 25 लाख रुपए का होगा। इरडा की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी जीवन बीमा कंपनियों को 1 जनवरी 2021 से अनिवार्य रूप से स्टैडर्ड प्रॉडक्ट बेचने की अनुमति दी गई है। कंपनियां इस उत्पाद को 1 दिसंबर 2020 तक फाइल कर सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.