Published On : Fri, Mar 13th, 2020

कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद

Advertisement

नागपुर– कोरोना वायरस (Coronavirus, COVID-19) संक्रमण में तेजी से बढ़त को देखते हुए देश के कई राज्‍यों में स्‍कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया गया है.

इस क्रम में राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली (Delhi), उत्‍तराखंड (Uttrakhand), छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh), ओडिशा, हरियाणा, बिहार, उत्‍तर प्रदेश और मणिपुर ने गुरुवार को राज्‍यों में तमाम स्‍कूलों और कॉलेजों को एहतियातन बंद करने का ऐलान कर दिया. देश भर में इस वायरस के कारण संक्रमण की संख्‍या में इजाफे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है .

बिहार, उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में शिक्षण संस्‍थान बंद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्‍यक्षता में कोरोना वायरस को लेकर बैठक की गई . इसके बाद सरकार ने ऐलान किया कि 31 मार्च तक राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे. उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ने भी 22 मार्च तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की. उन्‍होंने कहा कि जिन स्‍कूलों में परिक्षाएं चल रही हैं उन्‍हें छोड़ शेष स्‍कूलों को बंद कराया जाए . उत्तराखंड स्कूल शिक्षा सचिव, आर. मीनाक्षी सुंदरम ने शुक्रवार को कहा, ‘कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य में 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. जिन शैक्षिक संस्थानों में परीक्षाएं चल रही हैं वो परीक्षा समाप्त होने तक खुले रहेंगे .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.