Published On : Fri, Nov 16th, 2018

जिम में पसीना बहाने के बाद कूल नजर आईं आलिया भट्ट, दीवाने हुए फैंस

Advertisement

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिट बॉडी का राज है उनका जिम में कड़ी मेहनत करना. कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ आलिया भट्ट को जिम की ट्रेनिंग देती नजर आई थीं. अब आलिया का एक और फोटो सामने आया है. इस फोटो में आलिया भट्ट जिम में पसीना बहाकर बाहर निकलती नजर आ रही हैं. आलिया के कंधे पर एक लाल कलर का बैग डाले जिम से बाहर निकलती नजर आ रही हैं. आलिया कपूर ने नीला ट्राउजर और ब्लैक स्पोर्ट्स शू पहने हुए हैं.

आलिया भट्ट आज के दौर की सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज का इंतजार है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही यह फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होनी थी लेकिन इसकी रिलीज डेट 25 दिसंबर कर दी गई है. इस फिल्म में रणबीर कपूर आलिया के अपोजिट नजर आएंगे. रणबीर कपूर आलिया भट्ट के वर्तमान में बॉयफ्रेंड भी हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.