Published On : Tue, Jan 15th, 2019

रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से शराब जब्त

Advertisement

नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को सुबह रेलवे स्टेशन से अंग्रेजी शराब की 38 बोतल जिसकी कीमत 24 हजार 350 रुपए है आरपीएफ ने जब्त की है. इस शराब को राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया गया है. जानकारी के अनुसार नागपुर स्टेशन पर आरपीएफ और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के साथ संयुक्त गश्त के दौरान नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं – 2 पर पर खड़ी ट्रेन नं. 12688 चंडीगढ़ – चेन्नई एक्सप्रेस के इटारसी छोर के मिडल एसएलआर के पास के जनरल कोच मे एक बैग लावारिस हालत में दिखाई दिया. स्टाफ द्वारा आस – पास के यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी बैग पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया. शक के आधार पर स्टाफ द्वारा बैग को खोलने पर उसके अंदर चंडीगढ़ निर्मित 38 अंग्रेजी शराब की बोतलें पाई गईं. जिसकी किमत 24,350 आंकि गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.