Published On : Wed, Sep 19th, 2018

अक्षय कुमार का पीछा नहीं छोड़ेंगे जॉन अब्राहम, अगले साल फिर भिड़ने की तैयारी

Advertisement

मुंबई: अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच की समीकरण भी बेहद दिलचस्प है। दोनों बॉक्स ऑफ़िस पर टकराते रहते हैं, मगर रियल लाइफ़ में एक-दूसरे के ज़बर्दस्त प्रशंसक भी हैं और अक्सर बॉक्स ऑफ़िस पर क्लैश से अप्रभावित दिखते हैं। 2019 में भी अक्षय और जॉन बॉक्स ऑफ़िस पर एक-दूसरे के काफ़ी नज़दीक़ आ गये हैं।

2019 में एक बार फिर जॉन और अक्षय की भिड़ंत के आसार बन रहे हैं। अक्षय कुमार अपनी फ़िल्म ‘केसरी’ की रिलीज़ तिथि पहले ही घोषित कर चुके हैं। यह फ़िल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है। 19वीं सदी के इतिहास प्रसिद्ध बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित इस फ़िल्म में अक्षय ब्रिटिश आर्मी के एक बेहद जांबाज़ सिख सिपाही हवलदार ईश्वर सिंह के रोल में हैं, जो महज़ 21 सैनिकों के साथ भारत-अफ़गान बॉर्डर पर 10 हज़ार अफ़गान लड़ाकों से लड़ता है। पूरी बटालियन शहीद हो जाती है, मगर दुश्मन को अपनी धरती पर पांव भी नहीं रखने देते।

वहीं, जॉन अब अपनी फ़िल्म RAW यानि रोमियो अकबर वॉल्टर को अगले साल 15 मार्च पर लेकर आ रहे हैं। रॉबी ग्रेवाल निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, सिकंदर खेर और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। जॉन के करियर की ये पहली स्पाय फिल्म है। ये एक स्पाय फिल्म है, जिसमें जॉन अलग- अलग रूपों में दिखाई देंगे। एक्शन तो उन्होंने काफी किया है, मगर जासूस बनकर पहली बार दर्शकों के बीच आएंगे। रॉ में पहले सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था, मगर उन्होंने घोषणा के बाद फ़िल्म छोड़ दी। ग़ौरतलब है कि जॉन ने अपनी फ़िल्म की रिलीज़ डेट अक्षय की फ़िल्म से महज़ 6 दिन पहले रखी है।

2018 में अक्षय और जॉन की फ़िल्में ‘गोल्ड’ और ‘सत्यमेव जयते’ एक साथ 15 अगस्त को रिलीज़ हुई थीं। दोनों ही फ़िल्में सफल रहीं। ‘गोल्ड’ ने जहां 107 करोड़ से अधिक जमा किये हैं, वहीं ‘सत्यमेव जयते’ ने 90 करोड़ के आस-पास हासिल किया है। इस क्लैश को लेकर भी मीडिया इंटरेक्शन के दौरान दोनों सितारों ने पॉजिटिव रुख़ अपनाया था।

Advertisement

वैसे अक्षय कुमार के सामने ऐसी ही चुनौती साल की शुरुआत में भी आ चुकी है। अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘पैडमैन’ और संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ के बीच टकराव होने वाला था। अक्षय की ‘पैडमैन’ 25 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी। मगर, भंसाली इस तारीख़ को अपनी फ़िल्म ‘पद्मावत’ लेकर आ गये। ‘पद्मावत’ एक दिसंबर 2017 को रिलीज़ होने वाली थी, मगर सेंसर सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फ़िल्म की रिलीज़ पोस्टपोन कर दी गयी थी। बाद में अक्षय ने भंसाली के साथ अपने संबंधों के चलते ‘पैडमैन’ को 9 फरवरी को रिलीज़ करने का फ़ैसला किया। अक्षय का ये निर्णय अच्छा साबित हुआ और फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही।

2016 में 15 अगस्त पर अक्षय की फ़िल्म ‘रुस्तम’ का मुक़ाबला रितिक रोशन की फ़िल्म ‘मोहनजो-दाड़ो’ से हुआ था, जिसमें बाज़ी अक्षय के हाथ लगी थी। दोनों फ़िल्में 12 अगस्त को रिलीज़ हुई थीं। ‘रुस्तम’ 127 करोड़ से अधिक जमा करके सुपहिट रही तो ‘मोहनजो-दाड़ो’ 58 करोड़ ही जमा कर सकी थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.