Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

मिड डे मील योजना से जुडी अक्षय पात्र संस्था पर सर्च कार्रवाई करेगा एफडीए

Advertisement

नागपुर: शहर में मिड डे मील योजना के तहत शहर में मध्यान्न भोजन देने वाली संस्था अक्षय पात्र पर उठ रहे सवालों के बीच फूड एंड ड्रग्स विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। एफडीए नागपुर के सहायक आयुक्त मिलिंद देशपांडे के अनुसार उन्हें संस्था की अनियमितता से जुडी शिकायते संचार माध्यम से प्राप्त हुई है। जिसे लेकर वह संस्था के किचन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में सर्च करने वाले है।

उनके मुताबिक एक दो दिन के भीतर ही इस कार्रवाई को अंजाम दे दिया जायेगा। देशपांडे का यह भी कहना है कि विभाग समय-समय पर सर्च करते रहता है। अक्षय पात्र की व्यवस्था से वह भी अवगत है जिसे लेकर अब से पहले उन्हें या उनके विभाग में कोई शिकायत नहीं है। अगर उनके पास कोई लिखित शिकायत आती है तो उस पर अवश्य संज्ञान लिया जायेगा।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब हो कि अक्षय पात्र संस्था की कार्यप्रणाली को लेकर शिक्षा के अधिकार के लिए काम करने वाली एनजीओ आरटीई एक्शन कमेटी के शहीद शरीफ ने आपत्ति दर्ज कराई थी। शरीफ ने अक्षय पात्र पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है।

यह संस्था नागपुर में सैकड़ों स्कूलों के हजारों बच्चों को मध्यान भोजन उपलब्ध कराती है। शरीफ का कहना है कि शहर की 350 स्कूलों में भोजन देने की जिम्मेदारी बिना टेंडर प्रक्रिया के सीधे इस फाउंडेशन को दे दी गई। मगर यह संस्था मिड डे मील योजना के नियम का उल्लंघन कर रही है। इस संस्था से सरकार का कोई करार नहीं है। सिर्फ स्कूलों से करार कर व्यवस्था चलाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges