Published On : Wed, May 20th, 2015

अकोला : युवा किसान ने गटका जहर

Advertisement


सुसाईड नोट में बिजली कनेक्शन के लिए 20 हजार मांगने का आरोप

अकोला। सिंचाई के लिए खेत में बोरिंग करने के बावजूद तलेगांव बाजार के युवा किसान विनोद खारोडे को तीन साल से बिजली कनेक्शन के लिए हिवरखेड के विद्युत कार्यालय में चक्कर काटते हुए अपनी चप्पल घिसनी पडी, जिससे कुंठाग्रस्त किसान ने विद्युत वितरण कार्यालय में ही आज सुबह 11:30 बजे जहर गटककर आत्महत्या का प्रयास किया. मजेदार बात यह कि पुलिस ने भी महावितरण के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बजाए संबंधित किसान के खिलाफ ही आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. किसान को इलाज के लिए सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बिजली कनेक्शन जोडने के लिए किसान से 20 हजार रूपए की मांग संबंधित अभियंता द्वारा किए जाने का आरोप किसान ने अपनी सुसाईड नोट में लगाया है.

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि अकाल इन दैवी आपदाओं को झेल रहे किसान स्थानीय अधिकारियों की लालच का भी शिकार हो रहे हैं. ऐसी ही एक घटना के कारण तलेगांव बाजार निवासी विनोद रामदास खारोडे  नामक किसान को बिजली वितरण कार्यालय परिसर में ही जहर गटकने की नौबत आई है. किसानों को बिजली कनेक्शन देने में कंपनी के अभियंता, कर्मचारी इस कदर परेशान करते हैं कि बेचारे किसान बिजली कनेक्शन लेने से तौबा करते है. यही वाकया आज सामने आया जब बिजली कंपनो के अभियंता ने खेत में सर्विस लाईन न देने के कारण किसान को आत्महत्या की नौबत आई. विनोद के पास सिंचित 3 एकड खेत हैं. पैदावार न होने के कारण उसने कर्ज लेकर खेत में बोअर किया साथ ही बिजली कनेक्शन के लिए बिजली वितरण में 8 मई 2013 को आवेदन किया मांग मंजूर होने के बाद 20 अगस्त 2014 को कोटेशन के पैसे भी जमा किए लेकिन हर बार ठेकेदार, अभियंता तथ कर्मचारियों ने उसे झांसे में रखा. तीन साल बितने के बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं मिला थ. पिछले 15 दिन से विनोद हिवरखेड के बिजली वितरण कार्यालय में चक्कर काट रहा था. कनेक्शन के लिए उससे 20 हजार रूपये मांगे गए जिससे परेशान होकर उसने आज विष प्राशन कर आत्महत्या का प्रयास किया.

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना के समय किसान के पास बिजली कंपनी के करार नााम की चिठ्ठी, कोटेशन की फोटोकापी, बैंक का पासबुक साथ था. रिश्तेदारों ने उसे तुरंत अकोला के सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है. जहर गटकने से पहले विनोद ने सोसाइट नोट भी लिखा जिसमें हिवरखेड के बिजली अभियंता, कर्मचारी एवं ठेकेदार की बदमाशी के कारण उस पर यह नौबत आई है इसका विवेचन किया गया है. दौरान बिजली वितरण कार्यालय में जहर गटकनेवाले कर्जदार किसान विनोद खारोडे के खिलाफ पुलिस ने धारा 309 के तहत मामला दर्ज कियाहै. बिजली कंपनी के अभियंता संदीप घोडे की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है.

Poison

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges