Published On : Fri, Jul 17th, 2015

अकोला : यात्रियों को लूटने का प्रयास : दो आरोपी गिरफ्त में

Advertisement


अकोला।
10 जुलाई को प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर यात्रियों को लूटने के प्रयास की वारदात में शामिल आरोपीयों को पकडने में आरपीएफ ने सफलता पाई है. इस घटना में आरोपीयों ने दो यात्रियों समेत एक रेसुब के कर्मचारी को चाकु मारकर गंभिर रूप से घायल कर घटना स्थलसे फरार हो गए थे. इन आरोपीयों को पकडने के लिए जीआरपी पुलिस की ओर से ढिलाई की जा रही थी. जिस कारण रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक राजेश बडे ने आरोपीयों को पकडने के लिए टीम बनाई जिसमे जीआरपी के एक पुलिस कर्मचारी को भी टीम में शामिल किया गया. इस टीम को भी मिली गुप्ता जानकारी के आधार पर टीम ने अकोला के नए बस स्थानक जाल बिछाकर आरोपी अनिल रसाड को पकडने में सफलता पाई. उससे की गई कडी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबुल किया. साथ ही दूसरे आरोपी का नाम भी बताया.

इस जानकारी के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल ने दूसरे आरोपी मनोज इंगले को रेलवे स्थानक के बुकिंग श्राफिस परिसर से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को जीआरपी पुलिस के हवाल कर दिया. बता दें कि अकोला से नांदेड की ओर जाने के लिए प्लॅट फार्म क्रमांक पांच पर ट्रेन की राह देख रहे महेताब आलम व खुर्शिद आलम को 2 युवकों ने चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास किया. इस दौरान मध्य रेलवे अंतर्गत आनेवाले रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के सिपाही मानसिंग मरकाम अपनी ड्युटी पूरी कर घर की ओर जा रहे थे. कुछ युवकों को मारपीट करता देख वे घटना स्थल पर पहुंचे थे. आरोपी द्वारा यात्री को चाकू मारता देख उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया इस दौरान उन्हें चाकू लगने की वजह से गंभीर चोट आई. अन्य यात्रियों को घटनास्थल पर आता देख सभी आरोपी वारदात की जगह से फरार हो गए थे. जीआरपी पुलिस ने धारा 75, 15, 324, 34 के तहत मामला दर्ज किया था.

arrest-2

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.