Published On : Sat, Jul 4th, 2015

अकोला : एक ही परिवार के 12 सदस्यों को विषबाधा

Advertisement

वास्तुशांति के लिए आयोजित समारोह की सब्जी में गिरी छिपकली

अकोला। नूतन भवन की वास्तुशांति के लिए आयोजित कार्यक्रम में भोज का आयोजन किया गया था. जहां भोजन बनाने के दौरान जिस बर्तन में बैंगन की सब्जी बनाई जा रही थी उसका ढक्कन खुला होने के कारण उसमें विषैली छिपकली जा गिरी. उस विषाक्त सब्जी को खाने के कारण भोजन पश्चात कुछ ही देर में भोजन करने पश्चात कुछ ही देर में भोजन पश्चात कुछ ही देर में भोजन करने वालों को उल्टियां आरंभ हो गई. जिससे एक ही परिवार के लगभग 1 दर्जन सदस्यों को इलाज के लिए सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना पातूर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चान्नी में घटी.

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चान्नी निवासी दिलीप गई के घर में वास्तुशांति का आयोजन गुरूवार दोपहर किया गया था. कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था की गई थी. जिसके लिए बनाई जा रही सब्जी में छिपकली जा गिरी आौर सब्जी के साथ वह भी पक गई. उस सब्जी को खाने के कारण एक ही परिवार के 12 सदस्यों को उल्टियां एवं दस्त शुरू हो गए. यह ध्यान में आते ही सभी को पहले चतारी के ग्रामीण अस्पताल में पश्चात शुक्रवार को अकोला के सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जिन सदस्यों को विषबाधा हुई उनमें दिलीप गवई, आशा गवई, रोशन गवई, आदित्य गवई, कमलाबाई गवई, अनुराधा सरदार, माधुरी सरदार, नागेश सरदार, धम्मपाल सोनोने, अनिकेत गवई, दिगांबर अवचार एवं मधुकर नीलवंठ का समावेश है. इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है.

Poison

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.