Published On : Tue, Jul 28th, 2015

अकोला : सोयाबीन फसल पर ऊंट इल्ली के हमले से किसान चिंतित

Advertisement

 

अकोला। जिले में सोयाबीन की फसल की बुआई करने वाले किसानों कमर नदारद बारिश ने तोड दी है. बकाया फसल पर इन दिनों ऊंट इल्ली के हमले से किसान की मुश्किले काफी बढ गई है.यदि किसान इन इल्लियों पर तत्काल प्रभावी कम नहीं उठाते है तो नकी उपज में काफी प्रमाण में कमी होने के आसार दिखाई दे रहे है.

खरीफ इंगामे में कृषि विभाग की ओर से जिले में 4 लाख 83 हजार 880 हेक्टेयर में 4 लाख 55 हजार हेक्टेयर में बुआई का नियोज किया गया था. जिसमें से जिले में 3 लाख 24 हजार 552 हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई पूरी हो गई है. जिले में मूंग व उडद के साथ किसानों ने सोयाबीन व कपास की बुआई अधिक की है. विगत एक माह से बारिश गायब होने के कारण फसल पानी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई है. जिससे किसानों का एक अनुमान के अनुसार 75 प्रतिशत नुकसान होने की संभावना है. जिले में 7 जून के पश्चात खरीफ हंगामें में फसलों की बुआई की जाती है. 7 जून से 17 जून के बीच अच्छी बारिश होने के कारण किसानों ने बुआई कर दी थी. प्राकृतिक विपत्तियों के चलते किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार की ओर से राष्ट्रीय कृषि बीमा फसल योजना आरंभ की है.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिन किसानों ने फसल बीमा योजना का लाभ लिया है उन्हें आगमी दिनों में इस योजना के तहत लाभ मिलने की संभावना है किंतु जिन किसानों ने बीमा योजना का लाभ नहीं लिया है उनके सामने काफी समस्याए निर्माण हो रही है. सोयाबीन की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी न मिल पाने के कारण काफी समस्याओं के साथ इन दिनों ऊंट इल्लियों की समस्या परेशान कर रही. अंकुरित सोयाबीन की फसलों पर ऊंट इल्लियों के हमले के कारण किसान चिंचित दिखाई दे रहे है. इस मामले में डा. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय कीट शास्त्र विभाग के डा. डी.बी. उंदीरवाडे ने किसानों से फसलों को इल्लियों से बचाने के लिए प्रयास करने के लिए कहा है.

File Pic

File Pic

farmer 1

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.