Published On : Mon, Jun 29th, 2015

अकोला : 15 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कर्मी चढ़ा एसीबी के हत्थे

Advertisement


अकोला।
मूर्तिजापूर पूलिस थाने के अंतर्गत ग्राम में जूए अडडे पर पूलिस ने छापा मार कार्रवाई की थी. कार्रवाई के दौरान दूपहिया वाहन तथा मोबाइल जब्त न करने की शर्त पर पुलिस थाने में कार्यरत कर्मचारी ने 20 हजार रूपए की मांग की थी. 5 हजार रूपए गुरूवार को लेने के पश्चात बकाया 15 हजार रूपए लेते हुए पुलिस कर्मी एसीबी के दल ने दबोचलिया. इस मामले में एसीबी ने पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मूर्तिजापूर पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूर्तिजापूर पुलिस थाने के अंतर्गत बडे पैमाने पर अवैध धंधे संचालित हो रहे है. इन अवैध व्यावसायियों से पुलिस थाने के कुछ कर्मचारी सांठगांठ कर लक्ष्मी संग्रहित कर रहे है. पुलिस कर्मियों की इस भ्रष्टचारी प्रवृत्ति के चलते सामान्य नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है. मुर्तिजापूर पुलिस थाने के अंतर्गत तीन दिन पूर्व जुए अड्डे पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता का मोबाइल तथा दुपहिया वाहन जब्त न करने के लिए पुलिस कर्मचारी बें जामिन देवीदास गावंडे ने 20 हजार रूपए की मांग की थी. पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए शिकायतकर्ता ने पुलिस कर्मचारी को 5 हजार रूपए गु५वार को अदा कर बकाया 15 हजार रूपए शुक्रवार को देने की बात कही.

Bribe-By-Police

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.