Published On : Fri, Nov 4th, 2016

कोयला की ढुलाई ने घटाई रेलवे की कमाई

Advertisement
Akhil Agrawal

File Pic

 

नागपुर: मध्य रेल के महाप्रबंधक अखिल अग्रवाल ने शुक्रवार को नागपुर मंडल का दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान जीएम ने नागपुर रेलवे स्टेशन का भी निरिक्षण किया। अखिल अग्रवाल ने पत्रकारों से औपचारिक बात करते हुए नागपुर स्टेशन में मुलभुत सुविधाओं को बढ़ाने पर ज्यादा जोर दिए जाने की जानकारी दी। ऐतिहासिक नागपुर स्टेशन के मुख्य गेट और परिसर को विकासित किये जाने की जानकारी भी महाप्रबंधक ने दी। इसके अलावा रेलवे के आर्थिक नुकसान पर बात करते हुए महाप्रबंधक ने कहाँ कि कोयला की ढुलाई में कमी आने की वजह से खास तौर मध्य जोन को आर्थिक नुकसान हुआ है पर आर्थिक द्रष्टिकोण से नागपुर मंडल का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

जीएम ने नागपुर कलमना रेल मार्ग की डबलिंग का काम दिसंबर खत्म होने की जानकारी दी इस काम के हो जाने की वजह से 8 नंबर प्लेटफॉर्म में रश बढ़ जायेगा। फिलहाल 8 प्लेटफार्म की क्षमता वाले नागपुर रेलवे स्टेशन में 8 नंबर प्लेटफॉर्म में फुट ओवर ब्रिज नहीं है इस काम के भी जल्द शुरू होने की जानकारी उन्होंने दी। नागपुर रेलवे स्टेशन में दिन बा दिन ट्राफिक बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म की लंबाई 5 से 6 फ़ीट बढ़ाने के काम को किये जाने की जानकारी इसी दौरान मंडल रेल प्रबंधक ब्रिजेश कुमार गुप्ता ने दी। महाप्रबंध ने पत्रकारों से बात करते हुए हाई स्पीड ट्रेन का काम जल्द शुरू किये जाने का भरोसा दिलाया।

अपने इस दौरे के दौरान महाप्रबंधक डीआरयूसीसी और जेडआरयूसीसी सदस्यो ने भी मुलाकात कर समस्याओं का जायजा लिया। इस मुलाकात के दौरान जेडआरयूसीसी मेंबर ब्रजभूषण शुक्ला ने नागपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी द्वार के विकास और वर्तमान में स्पेशल ट्रेन के रूप में नागपुर – पुणे और नागपुर – अमृतसर के बीच चलाई जा रही सेमी एसी ट्रेन को नियमित करने की माँग की जिस पर उचित कदम उठाने का भरोषा महाप्रबंधक ने दिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.