Published On : Mon, May 8th, 2017

अजनी से पुणे के लिए अब विशेष ट्रेन

Advertisement

Ajni-Pune AC Superfast
नागपुर:
 गर्मी के छुट्टिवाले सीजन में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखकर रेल मंत्रालय ने विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. जिसके मद्देनजर रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 22124-22123 अजनी -पुणे -अजनी साप्ताहिक सुपरफास्ट वातनुकुलित एक्सप्रेस गाड़ी को नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही इसके स्पेशल गाड़ी क्रमांक 02124 अजनी से पुणे का शुभारंभ 9 मई को सुबह 11.40 बजे अजनी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा. साथ ही ट्रेन क्रमांक 22124 की शुरुवात 16 मई से होगी.

यह ट्रेन अजनी से हर मंगलवार को पुणे के लिए रवाना होगी. ट्रेन क्रमांक 22123 शुक्रवार 12 मई को पुणे से अजनी के लिए रवाना होगी. रेल मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि अतिरिक्त ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों की तकलीफों को थोड़ा कम किया जा सकता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.