Published On : Thu, Nov 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पति को बचाने पहुंची पत्नी की छाती पर मारी लात, पसली टूटी

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: दिवाली के पटाखों को लेकर शुरू हुआ विवाद नागपुर में मारपीट और गंभीर चोट तक पहुंच गया। अजनी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में पति को बचाने पहुंची महिला पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने पहले महिला के पति के साथ मारपीट की और जब पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो एक आरोपी ने उसकी छाती पर जोरदार लात मार दी। हमले में महिला की पसली फ्रैक्चर हो गई। मामले में अजनी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह घटना 10 नवंबर की रात अजनी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर, गली नंबर 6 में हुई। शिकायतकर्ता प्रीति भारत गौरकर और आरोपी एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, घटना की रात आरोपियों के बच्चे प्रीति गौरकर के घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। इस पर प्रीति के पति ने बच्चों को घर के सामने पटाखे फोड़ने से मना किया और किसी काम से बाहर चले गए।

Advertisement

इसी बात को लेकर आरोपी की पत्नी और प्रीति के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद जब प्रीति के पति घर लौटे, तो आरोप है कि दोनों सगे भाइयों ने उनके घर पहुंचकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर हमला

पति को पिटता देख प्रीति बीच-बचाव करने पहुंची। उसने आरोपियों से पूछा कि वे उसके पति को क्यों पीट रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने उस पर हमला करने की कोशिश की, जबकि दूसरे आरोपी ने उसकी छाती पर जोरदार लात मार दी।

लात लगने से प्रीति जमीन पर गिर पड़ी और उसकी छाती की पसली फ्रैक्चर हो गई। फिलहाल उसका एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

इस मामले में अजनी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.