Published On : Fri, Oct 13th, 2017

संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने अजित पवार को किया हैरान

Advertisement

Ajit Pawar
नागपुर: संगठन विस्तार को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने नागपुर में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। शहर और ग्रामीण भाग के साथ ली गई इन बैठकों में कार्यकर्ताओ की संख्या को देखकर उन्होंने हैरानी व्यक्त की। मंच से ही पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहाँ की संगठनात्मक मामले में कमी सुधरनी चाहिए। उन्हें उम्मीद थी की पार्टी के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता आएंगे लेकिन यहाँ ऐसा कुछ नहीं है। अजित पवार को प्रदेशध्यक्ष सुनील तटकरे इन दिनों संगठन को बढ़ाने के लिए राज्य भर में दौरा कर रहे है इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने नागपुर में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं की बात भी सुनी। विदर्भ में पार्टी का जनाधार न के बराबर है। शहर से एक मात्र नगरसेवक दुनेश्वर पेठे है। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहाँ की वह भाजपा की लहर के बावजूद सिर्फ कार्यकर्ताओं की बदौलत जीत कर आये। स्थानीय संगठन के लिए होने वाले निर्णय स्थानीय स्तर पर होने चाहिए।

एक नेता ने यहाँ तक कह दिया की मुंबई से होने वाले निर्णयों की वजह से स्थानीय पदाधिकारियों में डर का माहौल रहता है। पारा नहीं कब कौन सा आदेश आ जाये और किसका डिमोशन हो जाये। प्रमुख नेताओ की कार्यशैली पर मुखर होते हुए पूर्व नगरसेवक राजू नागुलवार ने अपनी नाराजगी व्यक्त की वही राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने युवा कार्यकर्ताओ को प्रमुख इकाई में मौका मिलने की माँग की। ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर बालबुधे ने पवार के सामने कहाँ की जब तक राज्य में रांका की सत्ता न आये और दादा मुख्यमंत्री नहीं बनते तब तक वह अपने घर नहीं जायेगे। उन्होंने अपने आप को संगठन के लिए झोक दिया है वह इस प्रण को पूरा करेंगे। बालबुधे के इस उत्साह पर अपने भाषण में चुटकी लेते हुए अजित पवार ने कहाँ नेता को अपने घर आते जाते रहना चाहिए। इससे दाल आटे का भाव उन्हें पता चलेगा। प्रधानमंत्री नहीं जाते इसलिए उन्हें नहीं पता महँगाई कहाँ पहुँच गयी है।

कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में प्रदेशध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहाँ की संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम होना चाहिए। सिर्फ औपचारिक में नहीं निष्ठा से यह काम हो। अपने संबोधन में अजित पवार ने 2019 में कांग्रेस-राष्ट्रवादी की सत्ता फिर स्थापित होने की आशा व्यक्त की। नांदेड़ के आये चुनाव परिणाम के लिए उन्होंने न सिर्फ बधाई दी बल्कि इसे एक ही झटका जोर का बताया। विदर्भ में पार्टी की स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहाँ कभी यहाँ हमारे 11 विधायक थे पर अब स्थिति कमजोर है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रयास होने चाहिए। राज्य के अन्य क्षेत्राें की तरह विदर्भ में भी राकांपा की जीत से ही सही मायने में सत्ता मिल पायेगी।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

समीक्षा बैठक में शहर अध्यक्ष अनिल देशमुख, ग्रामीण अध्यक्ष रमेश बंग, शहर कार्याध्यक्ष प्रवीण कुंटे पाटील, ग्रामीण कार्याध्यक्ष राजाभाऊ टाकसाले, िवधानपरिषद सदस्य प्रकाश गजभिये के अलावा प्रदेश स्तर के विविध पार्टी सेल के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना  #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges