Published On : Tue, Dec 3rd, 2019

‘ अजित बेकरी ‘ के लड्डू खाने से दो लड़किया हुई बीमार

Advertisement

पीड़ित ने बेकरी के खिलाफ एफडीए में की शिकायत

नागपुर– अजनी चौक स्थित अजित बेकरी के मोतीचूर के लड्डू खाने की वजह से एक ही परिवार की दो लड़कियों की तबियत खराब हो गई । लड्डू फोड़कर देखने पर उसमे फूफूंदी दिखने के कारण बवाल मच गया । इसकी जानकारी अजित बेकरी को देने पर उसने मामला दबाने का प्रयास किया। लेकिन स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करनेवाले अजित बेकरी पर कार्रवाई करने को लेकर एफडीए विभाग को लिखित शिकायत पीड़ित की ओर से की गई है । लड्डू के सैंपल लैब में भेजे गए है । शिकायतकर्ता का नाम मंगेश गाकरे है।

गाकरे की जानकारी के अनुसार 29 नवंबर शाम को उन्होंने अजनी चौक स्थित अजित बेकरी से आधा किलो मोतीचूर के लड्डू ख़रीदे, घर जाते समय उनकी दोनों बेटियों ने उसमे से कुछ लड्डू खा लिए । इसी दिन रात को दोनों के पेट में दर्द शुरू हो गया । कुछ देर बाद दोनों को उल्टियां होने लगी । जिसके कारण दोनों को तुरंत हॉस्पिटल में ले जाया गया । दूसरे दिन जब उन्होंने लड्डू फोड़कर देखे तो लड्डू में फूफूंदी दिखाई दी । इसकी जानकारी उन्होंने अजित बेकरी को दी ।

गाकरे ने आगे बताया कि इसके बाद अजित बेकरी से एक सहायक व्यवस्थापक इनके घर आया और उसने मिठाई का पैकेट भी साथ में लाया था । उसने यह मामला निपटाने के लिए कहा । लेकिन मंगेश ने लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करनेवाले बेकरी की शिकायत एफडीए में करने की बात उस अजित बेकरी से आनेवाले व्यक्ति से कही और उसे भगा दिया ।

Advertisement

सोमवार 2 दिसंबर को उन्होंने इसकी एफडीए में शिकायत की । इसके साथ ही फूफूंदी लगे हुए लड्डू भी लैब में जमा किए । इस दौरान गाकरे ने कहा की यह लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करने का मामला है । फूफूंदी लगे पदार्थ खाने से भविष्य में कोई भी बिमारी हो सकती है । शरीर का कोई भी अंग खराब भी हो सकता है । उन्होंने नियम के अनुसार अजित बेकरी पर कार्रवाई की मांग की है ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.