– 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्माण अनुबंध सौंपा

नागपूर : घरेलु हेल्थकेयर क्षेत्र मे अग्रणी अजींक्य डी वाय पाटिल ग्रुपने किफ़ायती स्वास्थ्यसेवा क्षेत्र में अपने आप को मजबूती से स्थापित करने के दृष्टिकोण के साथ कदम बढ़ाते हुए आज एक बड़ा समझौता किया है। इस ग्रुप ने मुंबई के बाद पुणे में हेल्थकेयर शिक्षा सहित सुपर स्पेशलटी एवं क्रिटिकल केयर सुविधा की स्थापना करना चाहता है। ग्रुपने इसके लिए अशोका बिल्डकोन लिमिटेड को तकरीबन 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्माण अनुबंध सौंपा है।
यह अनुबंध के ग्रैंड पोर्ट अस्पताल को 600-बेड वाले सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने के लिए है, जिसमें अजिंक्य डीवाई पाटिल समूह की कंपनी, झोडियाक हीलोट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के आवासीय क्वार्टर भी समाविष्ट हैं। परियोजना को 60 महीने में पूरा किया जाना है। एक अनुमान के मुताबिक यह सीजीएचएस दरों पर काम करते हुए सरकारी कर्मचारियों एवं अन्य लाभार्थियों के लिए मुख्य केन्द्र बन जाएगा।
ग्रुप के चेयरमैन डॉ अजींक्य डी वाय पाटिल ने इस अवसर पर कहा, ‘‘ हम अपने मॉडल में सम्पूर्ण समाधान उपलब्ध कराना चाहते हैं, जो न सिर्फ चिकिसा तक सीमित रहे, बल्कि अकादमिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराए। हम वैलनैस एवं वैकल्पिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय सुविधाओं के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। आयुर्वेद मेरे दिल के बेहद करीब है, और मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में हमें अभी बहुत काम करना है।
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...
Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...
Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree
20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news




